Showing posts with label लाइब्रेरी. Show all posts
Showing posts with label लाइब्रेरी. Show all posts

Wednesday, October 5, 2016

पित्ताशय में पथरी


आज शाम को लेडीज क्लब की मीटिंग है, उसे दो कविताएँ पढ़नी हैं. नेट नहीं चल रहा है आज, कुछ देर ‘गीतांजलि’ के भावानुवाद के कुछ भाग को टाइप किया. नेट न होने से कुछ देर बुरा लगा, फिर खुद को समझाया, अपना लक्ष्य तो एक ही है, और वह है परमात्मा की प्राप्ति, उस एक लक्ष्य में जो सहायक है उसे करना व जो बाधक है उसे छोड़ते जाना ही बुद्धिमत्ता है, उसे लगता है अहंकार की पुष्टि के सिवा अभी उसके लिए नेट का क्या उपयोग है. कविता पोस्ट करना फिर उस पर आये कमेंट्स को पढ़ने की आकांक्षा, यह अहंकार की पुष्टि ही हुई. जो भी होता है उसमें कुछ न कुछ अच्छाई छिपी होती है. परमात्मा की ओर उन्मुख होने में जो भी सहायक हो वही वन्दनीय है, अस्तित्त्व चाहता है कि उसके मन, बुद्धि पावन हों, वह उसके द्वारा प्रकट हो. जीवन का एक-एक क्षण कितना अनमोल है और हर क्षण वह उनके साथ ही है, बस नजर उठाने भर की देर है !

आज सुबह एक सुंदर अनुभव हुआ, अब स्वरूप में मन टिकने लगा है. पढ़ा था कितनी बार जैसे एक छोटा सा अवरोध विस्तीर्ण गगन को ढक लेता है, वैसे ही छोटी सी वृत्ति आत्मा को ढक लेती है, आत्मा जस की तस रहती है, उसका कुछ आता-जाता नहीं है, उसे घटते हुए देखा, कितना सुकून है इस अहसास में. उस क्षण भीतर मौन पसर जाता है, कुछ भी जानना, पाना, चाहना शेष नहीं रहता, जीवन एक खेल बन जाता है. एक स्वप्न कहें या खेल..आज शाम को पब्लिक लाइब्रेरी जाना है, जहाँ इस वर्ष एक बार भी नहीं गयी, आज संयोग बना है, एक वरिष्ठ सदस्य की विदाई है. कल मृणाल ज्योति भी जाना है, कम्पनी में पेट्रोलियम सेक्रेटरी आ रहे हैं. उनकी पत्नी कल शाम को वहाँ जाएँगी, स्कूल देखना चाहती हैं. आज नेट चला पर समय सीमा निर्धारित कर दी है. कल वर्ष का अंतिम दिन है, जाते-जाते इस वर्ष वर्ष की विदाई के रूप में नये वर्ष की शुभकामना की कविता लिखेगी. एक बार फिर जीवन को नये अंदाज में जीने का संदेश देने नया वर्ष आया है. नये साल में बहुत कुछ नया करना होगा. जीवन को एक नये अंदाज में जीना होगा, क्योंकि अब मार्ग मिल गया है, सो किस तरह समय का अच्छे से अच्छा उपयोग हो सके, अपनी ऊर्जा का और अपनी योग्यता का इसका ही प्रयास करना है ! अभी-अभी पता चला, नैनी के गॉलब्लैडर में पथरी है, इसलिए उसे इतना दर्द होता है, आपरेशन करवाना पड़ सकता है. वह पिछले कई दिनों से शिकायत कर रही थी. नया वर्ष उसके लिए भी स्वास्थ्य लायेगा.   



Friday, December 13, 2013

सेवेन इयर्स इन तिबत-Heinrich Harrer


अपनी पुरानी जगह पर (बगीचे में खुलने वाली बैठक की खिड़की के पास वाली कुर्सी पर) बैठकर आज हफ्तों बाद डायरी खोली है, पिछले तीन-चार दिन कैसे बीत गये पता ही नहीं चला. शनिवार को वे तिनसुकिया गये थे, शुक्र को भी छुट्टी थी, नन्ही मेहमान को यहाँ के मार्केट ले गये थे. इतवार को उसे OCS दिखाया, नाहरकटिया भी ले गये. चारों तरफ सड़कों की हालत बहुत बुरी हो गयी है, पहले सी खूबसूरती दिखाई नहीं देती. कल क्लब गये, छत से सारा क्लब दिखाई देता है, उसने भी पहली बार देखा. भांजी ने दो-तीन उपन्यास खत्म कर दिए हैं और अब रुमाल बना रही है, उसे अकेले बैठकर चुपचाप काम करना पसंद हैं. इस मामले में वह उसकी तरह है. seven years in Tibet by Heinrich Harrer उसने ट्रेन में खत्म की थी, रोचक किताब है, कल लाइब्रेरी से चार किताबें और लायी है.
आज घर पूरी तरह साफ लग रहा है. अभी आलमारियां सहेजनी शेष हैं, पर वह बाद में ही करेगी. कल उसकी पड़ोसिन ने पुनः पूछा, लेडीज क्लब के कार्यक्रम में भाग लेने का विचार है या नहीं, सच बात तो यह है कि जो गाना उन्होंने कोरस के लिए चुना है, उसे जरा भी पसंद नहीं है, पर लोकतंत्र में बहुमत की विजय होती है, अब सबने मिलकर पसंद किया है तो साथ खड़ा होना ही पड़ेगा. नन्हे का सभी विषयों का गृहकार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है, कल से उसने नई कक्षा में जाना शुरू किया है. कल वह भी हिंदी कक्षा के लिए गयी थी.

क्यों बेजार होने पर कलम का सहारा लेता है उसका मन, मन की पीड़ा हो या तन का दर्द, जैसे की सिर का दर्द तब भी लगता है ऐसा कुछ पन्नों पर उकरेगा कि...सारा दर्द भी बह जायेगा पर...ऐसा होता कहां है, कुछ पल के लिए ध्यान जरुर बंट जाता है और तब लगता है मुक्ति का क्षण करीब ही है. नन्हे का गृहकार्य कल रात साढ़े दस बजे तक चला. आज उसे ‘हिंदी समाचार’ पढ़ने हैं और कल English में एक स्पीच, उसे सबके सामने बोलने में ज्यादा झिझक नहीं होती.

कल नन्ही मेहमान को वापस जाना है, इतने दिन कितनी जल्दी बीत गये, परसों से दोपहर को उसकी कमी खलेगी, जब वे दोनों टीवी देखते हुए ‘पारले जी’ बिस्किटस् के साथ चाय पीते थे.  कल शाम को वही सहयात्री मित्र परिवार मिलने आया, इतने दिनों बाद मिलकर बहुत खुशी हुई, कल उन्होंने अपनी कुछ घरेलू बातें भी बतायीं, राजस्थान की यात्रा में उनसे दिन-रात का साथ था, निकटता स्वाभाविक है. उनकी एल्बम से कुछ फोटो जो जून ने नहीं खींचें थे, बनवाने हैं. उसने आखिर एक साड़ी में फाल लगाने का कार्य भी खत्म कर लिया है, यह सोचकर कि अपने हाथ से जो काम कर सकें उसे दूसरों पर नहीं डालना चाहिए. पिछले दिनों वापस आकर एक बार छोटे भाई से बात हुई थी, काफी अरसे से बीमार चल रहे छोटे फूफा जी का देहांत हो गया है, बुआ से मिले कई वर्ष हो गये हैं, इतना बड़ा आघात वह कैसे सह पाएंगी, ईश्वर ही उनकी सहायता करेगा. आज भी एक मृत्यु का समाचार मिला है, एक डॉक्टर जिनको ब्रेन कैंसर था, जिनसे पिछले वर्ष इसी महीने फोन पर बात हुई थी, जो अपनी नैनी के लिए चिंतित थे, उनकी कल स्थानीय अस्पताल में मृत्यु हो गयी. उनकी तकलीफों का अंत इसी में था. वे खुशनसीब हैं कि उन्हें ऐसी कोई तकलीफ नहीं है जिससे मुक्ति मृत्यु में ही नसीब होती हो.

फिर कुछ दिन का अन्तराल, रोज शाम को उसे कोरस के रिहर्सल के लिए जाना होता था, कल उनकी मीटिंग हो गयी, लेडीज क्लब की मासिक सभा जो इस बार उनके एरिया की तरफ से थी, पहली बार उसने कुछ कविताएँ पढ़ीं, कइयों ने तारीफ की, अच्छा लगा अपने पाठकों को स्वयं सुनाने का मौका मिला, पर उसे ज्यादा वक्त देना चाहिए, कल ढूँढने बैठी तो कोई अच्छी कविता मिल ही नहीं रही थी. परसों दो मित्रों के यहाँ जाना था, एक के यहाँ नॉनवेज खाने की गंध आ रही थी, दूसरे के यहाँ शेष मेहमान इतनी देर से आये कि तब तक भूख लग कर समाप्त ही हो गयी थी, बचपन में सुनी दादी के एक बात याद आई, घर से खाकर जाओ तभी बाहर मिलता है.  




Monday, July 8, 2013

सावन तो सावन है


इस क्षण उसके पास करने को कुछ नहीं है यही विचार मन में बार-बार आ रहा है, शाम के सवा चार हो गये हैं, जून अभी तक लौटे नहीं हैं. उसकी बायीं बांह में इंजेक्शन के कारण हल्का दर्द है और सिर भी भारी है. पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य की एक समस्या के कारण, जो उसे कुछ सिखाने आई है. उसे लगता है यह आत्म निरीक्षण और साहसी बनने का समय है. ईश्वर चाहेगा तो अगले दो हफ्तों में वह बिलकुल ठीक हो जाएगी. अच्छा लगता है जब जून बहुत स्नेह से उसका ध्यान रखते हैं. शाम को वे क्लब जायेंगे उसे लाइब्रेरी से पुस्तकें बदलनी हैं. उसे याद आया दो हफ्ते पहले उसने स्वास्थ्य पर  विशेष ध्यान देना शुरू किया था, उसके चार-पांच दिनों बाद ही यह समस्या शुरू हुई...अर्थात..

आज सुबह जब नन्हे ने असमिया के अक्षर बनाने सीखे तो उससे वर्गीय ‘ज’ बन ही नहीं रहा था, सो आज से फिर अभ्यास शुरू किया है वरना इतने दिनों की मेहनत व्यर्थ चली जाएगी. उसने टीचर को फोन किया, वह अब लिखने की जगह बोलने का अभ्यास कराएँ पर वह नहीं मिलीं, उसे लगता है गलत बोलने पर लोग हँसेंगे सो वह बोलती ही नहीं, वैसे हिंदी यहाँ सभी समझते और बोलते हैं सो दूसरी भाषा में बोलना अपनी ख़ुशी के लिए ही है,

Feeling  not good. God has punished her. So dull headache and boredom is with her since jun left for field duty. He will be back in the evening. It is about two o’ clock, All is not well. Yesterday they got two letters and day before four, but she was not feeling to reply them. Nanha has made one beautiful greeting card for his teacher in the morning. और वह पिछले दिनों अपने अंतर में झाँकने का प्रयास कर रही थी, उस डिवाइन फ्लेम की खोज में जो  सबके भीतर है, सच पूछो तो उसी ने उसे उजाला दिया है पिछले दिनों. वरना इस दर्द को सहना इतना आसान नहीं था. She will bear it with courage and smiles and she will never ever cry for this. Because if it is superficial then it is not worth crying and if it is something serious then what is the use of crying. She will prepare herself for the long journey. Jun says he will bring six dresses for her, he loves her so much and nanha also. She will make them happy while she is with them. If she is losing interest in her surroundings then it is  not a good sign but it is not true, today in the morning she went to see her neighbor.

गमे दिल को इन आँखों से छलक जाना भी आता है...
आज सुबह के पौने दस बजे पीटीवी की इन सुरीली आवाजों ने न जाने उसके दिल के किस तार को छू दिया है कि आँखें सावन-भादों बन गयी हैं.
ऐ दिल किसी को याद करके इतना उदास क्यों है  और सबाए लाये तन्हा
इस चमन की कली तन्हा ...
ये आवाजें इतनी दर्द भरी थीं कि यादें जो भूली हुई थीं, फिर से ताजा हो गयीं.
सावन तो सावन है बरसेगा
पागल है दिल फिर भी तरसेगा
लगता है मन कहीं गहरे तक उदास था जो जरा सी हमदर्दी पाकर पिघल गया है.
चलो उस मोड़ पर हम भी चढ़ जाएँ
जहाँ से जाके फिर कोई वापस नहीं आता
सुना है एक साये अजनबी बाँहों को फैलाये
जो आए उसका इस्तकबाल करती है
जो तारीकियों में लेके आखिर डूब जाती है
यही वह रास्ता है जिस जगह साया नहीं जाता
जहाँ पे जाके...
जो सच पूछो तो हम तुम जिन्दगी भर से हारते आये
हमेशा बेयकीनी के कुफ्र से कांपते आये
हमेशा खौफ के पैराह्नों से अपने पैकर ढांपते आए
हमेशा दूसरों के साये में एक दूसरे को चाहते आये
बुलाता है अगर उस कोह के दामन में छुप जाएँ
जहाँ पे जाके..
अभी अभी जून का फोन आया वह एक घंटे में आ रहे हैं.
He will miss her so much.



Tuesday, March 20, 2012

बंद प्लांट


उसने सोचा, क्यों रहना पड़ता है उन्हें दूर... सुबह वह जल्दी उठ गयी थी, पिछली रात की तरह मच्छरों ने परेशान नहीं किया सो ठीक से सो सकी. वह दिन भर घर पर ही रही, कल की तरह लाइब्रेरी नहीं गयी. शिवानी की पुस्तक ‘चौदह फेरे’ पूरी पढ़ ली. दो तीन दिन या पता नहीं कितने दिन और लगेंगे अभी जून को आने में. वहाँ रहकर भी उसे नूना के खाने-पीने की, सोने-जागने की, पढ़ने-लिखने की फ़िक्र लगी रहती है. दिन में कुछ देर सोयी तो जून को स्वप्न में देखा पर अच्छा नहीं था वह स्वप्न, पता नहीं ऐसे स्वप्न क्यों आते हैं. जून नहीं है तो लगता है जैसे उसे कोई काम ही नहीं है, सारा घर सूना-सूना सा और वह अकेली.
जून ने बताया है कि प्लांट बंद कर देना पड़ा है, उसका मन ठीक नहीं है, उसे भी अच्छा नहीं लग रहा है. अब तो उससे सुबह ही बात हो सकेगी, हो सकता है रात भर में स्थिति नियंत्रण में आ सके और सुबह काम फिर से शुरू हो जाये. उसने मन ही मन शुभकामनायें भेजीं और कहा कि वह एक बार भी नहीं कहेगी उसे वापस आने के लिये. वह यहाँ बिल्कुल ठीक है, जून वहाँ रहकर भी उसके हर कार्य में उसके साथ है, उसका स्नेह उसके साथ है तो फिर उसे भी तो बल देना होगा उसने दुआ मांगी कि वह अपने काम में सफल रहे. आज भी वह घर पर ही रही कल किसी परिचित के यहाँ जायेगी. आजकल ठंड ज्यादा नहीं है, या उसे महसूस नहीं होती, वह दिन भर बंद घर में रहती है शाम को कुछ देर टहलती है. आज इंदिरा गाँधी की चौठसवीं सालगिरह है, उनकी मृत्यु के बाद उनकी अनुपस्थिति में दूसरा जन्मदिन.
  

Monday, March 12, 2012

घर वापसी


उजाला रहते वह लाइब्रेरी गयी थी, लौटी तो अँधेरा होने लगा था. जबकि छह ही बजे थे, सात व आठ के बीच फोन आयेगा इसकी स्मृति मन में उल्लास जगा रही थी. आज फ्रिज की सफाई की, शायद एक दो दिन में जून वापस आने वाला है.
अभी-अभी जून वापस गया है, पहले ऑफिस फिर वहीं से दुबारा फील्ड. कल शाम जब फोन आया तो उसने शायद नूना की आवाज में छुपे दुःख को समझ लिया था. उसे किसी तरह नींद भी आ गयी पर रात को साढ़े ग्यारह बजे जानी-पहचानी डोर बेल बजी तो वह चौंक कर उठ बैठी. कितनी खुशी हुई उसे जून को देखकर, कितना सुकून मिला मन को और कितनी राहत आँखों को. उन्होंने कितनी बातें कीं, कितने आँसू पोछें, उसका कोई हिसाब नहीं, पर यह रात उसे कभी भी नहीं भूलेगी. वह उसे ही खोज रही थी और तब वह आया अपने अंतर का सारा स्नेह लिये. उसकी पुकार व्यर्थ नहीं गयी.
आज फोन आया कि वह वापस आ रहा है और फिर नहीं जाना है. नूना को लगा कि कहीं वह उसकी वजह से तो नहीं आ रहा या कि कल रात को उसके आने से किसी ने कोई बात कह दी है. वह आकर ही बताएगा कि क्या कारण है इस शीघ्र वापसी का. दोपहर को मेजपोश बनाने किसी परिचित के यहाँ गयी वह बुनाई का कार्य कर रहीं थीं.
जून आया तो कार से उतर कर दरवाजे तक आते समय उसकी मुस्कान देखकर ही (वह विवश मुस्कान) वह समझ गयी थी कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है. पिछले दिन फोन पर बात करने से और यह जानकर कि वह तीन-चार घंटे तक काम के समय सो रहा था, वह समझ गयी थी कि उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं है. अब वह घर आ गया था, उसे एक-दो दिन में ठीक हो जाना था. वहाँ उसे धूप में खड़ा होना पड़ता था और कुछ घर की, कुछ उसकी चिंता के कारण वह ठीक से नहीं रह पाया. पहली बार उसे दो दिन की सिक लीव लेनी पड़ी. आज गया है वह ऑफिस. दो दिन वे चौबीस घंटे साथ रहे, वह जो मोरान जा कर दूर हो गया था भौतिक रूप से, यहाँ उसके बहुत पास आ गया था, दिन भर वर्षा होती रही शाम को वे टहलने गए.

Thursday, July 21, 2011

असम की बारिश


उन दिनों कितनी चहल-पहल रहती थी घर में हर वक्त, पहली बार ससुराल के सभी लोग यहाँ आए थे. उसने घर सजाया, बाहर माली भी काम करता रहा. किचन में नई-नई डिशेज बनती रहीं, एक महीने सब लोग यहाँ रहे. वे उन्हें छोड़ने तिनसुकिया गए. 'मसरूर आलम' की कहानी पर बनी एक फिल्म देखी, मौसम बहुत गर्म था,  लौटे तो वर्षा शुरू हो गयी और जैसे राहत मिल गयी हो तपते हुए सूरज को भी धरती को भी उनको भी. वे देर तक पानी में भीगते रहे, पहली बार असम की बारिश में उसके साथ. रात को उसने मटर पुलाव बनाया पर नमक डालना भूल गया. आज नूना ने पहली बार दलिया बनाया उसे अच्छा लगा. कल की शाम बेहद गर्म थी, वे पहले मार्केट गए फिर लाइब्रेरी, और इस बीच में दो-दो गिलास मैंगो शेक पीया सो रात को खाना नहीं बनाया और फर्श पर ही सो गए. रात को वर्षा शुरू हो गयी जो दूसरे दिन भी देर तक होती रही. उनके विवाह को पूरे छह महीने हो गए. कितने महीनों से नूना ने कुछ भी नहीं लिखा है पर लिखना तभी संभव है जब पढ़ा जाये, पढ़ना भी तो छूट गया है.